उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

शराब पीकर वाहन संचालन करने वालों पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

शराब पीकर वाहन संचालन करने वालों पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

रूद्रप्रयाग। जनपद में शराब पीकर वाहन संचालन कर स्वयं व अन्य वाहन चालक एवं पैदल चल रहे राहगीरों की जान को खतरे में डालने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।

जनपद पुलिस ने चैकिंग के दौरान पुलिस के द्वारा 01 ट्रक, 02 कार व 02 बाइक संचालकों को शराब के नशे में वाहन का संचालन करते हुए पाया गया है, इन वाहनों को सीज कर इनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है।
इसके अतिरिक्त गत दिवस पुलिस के स्तर से बिना नम्बर प्लेट या दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़े करने, ओवरस्पीडिंग, बिना हैलमेट व यातायात नियमों के उल्लंघन करने सम्बन्धी कुल 17 वाहनों का चालान किया गया है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का शराब पीकर वाहन संचालन करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने सम्बन्धी अभियान निरन्तर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!