द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली अपने अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए पहुंची गिरीया, शनिवार को शीतकालीन गद्दीस्थल में होंगे विराजमान

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली अपने अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए गिरीया गाँव पहुंच गयी है। शनिवार को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में विराजमान होगी तथा रविवार से भगवान मदमहेश्वर की शीतकालीन पूजा विधिवत प्रारंभ होंगी। शुक्रवार को प्रात: मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी बागेश लिंग ने राकेश्वरी मन्दिर रासी में भगवान मदमहेश्वर व मां राकेश्वरी की पूजा कर 33 कोटि देवी – देवताओं का आवाहन किया आरती उतारी तथा निर्धारित समय पर भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली राकेश्वरी मन्दिर रासी से गिरीया गाँव लिए रवाना हुई। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के उनियाणा, राऊलैक, बिरोली, मनसूना, गिरीया गाँव सहित विभिन्न यात्रा पड़ाव आगमन पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया और क्षेत्र के समृद्धि की कामना की। वही दूसरी ओर भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के हिमालय से ऊखीमठ आगमन पर मन्दिर समिति द्वारा ओकारेश्वर मन्दिर को भव्य रूप से सजा दिया गया है।
कार्यधिकारी आर सी तिवारी ने बताया कि भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के हिमालय से शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है तथा ओकारेश्वर मन्दिर को 8 कुन्तल फूलो से सजाया गया है।
वहीं,भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ आगमन पर मदमहेश्वर घाटी के मनसूना में आयोजित तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले की दूसरी भजन संध्या लोक गायक बिक्रम कपर्वाण, अजय नौटियाल, अंकुश सकलानी, रेशमा भटट् , स्थानीय कलाकारों व महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों ने देर रात्रि तक लुप्त उठाया। भजन संध्या में जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कण्डारी ने बतौर मुख्य अतिथि, कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल ने बतौर विशिष्ट अतिथि तथा पत्रकार नितीन जमलोकी ने अति विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, मेला सचिव दलवीर नेगी, प्रधान बीर सिंह पंवार,महावीर पंवार, कमलेन्द्र सिंह नेगी, लवीश राणा, राकेश नेगी, मदन भटट्, प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान भगत सिंह पंवार, दिवारा यात्रा प्रभारी यदुवीर पुष्वाण, डोली प्रभारी पारेश्वर त्रिवेदी , सूरज नेगी, शिव सिंह रावत,जगत सिंह पंवार, रवीन्द्र भटट्, देवानन्द गैरोला सहित गौण्डार, रासी व उनियाणा के हक – हकूकधारी, जनप्रतिनिधि, मन्दिर समिति के कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।



