उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंमनोरंजनराजनीति

केदार यात्रा उत्सव की तैयारियां हुई शुरू, 6 नवम्बर को सोनप्रयाग में आयोजित होगा महोत्सव

रुद्रप्रयाग/ फाटा। केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग में आगामी 6 नवम्बर को व्यपार मंडल के सौजन्य से आयोजित होने वाले केदार यात्रा महोत्सव की सभी तैयारियां जोरों पर हैं। पहली बार व्यपार मंडल सोनप्रयाग द्वारा केदार यात्रा उत्सव आयोजित किया जा रहा जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है। एक दिवसीय केदार यात्रा महोत्सव में उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोक गायकों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी, साथ ही केदारनाथ यात्रा 2023 में यात्रा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यपारियों, अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। जानकारी देते हुए व्यपार मंडल अध्यक्ष अंकित गैरोला ने बताया कि 6 नवम्बर को केदार यात्रा उत्सव में जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत, जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, उद्योग व्यपार मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट जनों को निमन्त्रण दिया गया है। व्यपार मंडल सचिव अंकित भट्ट ने बताया कि प्रथम बार आयोजित केदार यात्रा महोत्सव में यात्रा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं व्यपार मंडल महामंत्री रजनीश गैरोला ने बताया कि बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होने से पूर्व यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें तीर्थ यात्री भी हमारी संस्कृति से रु बरु होंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। व्यपार मंडल संरक्षक राम चन्द्र सेमवाल, सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सेमवाल, भोपाल सिंह रावत, दलजीत गैरोला, विश्रवा भट्ट, देवेंद्र सेमवाल , कामाक्षी प्रसाद सहित सभी व्यपारियों ने क्षेत्र वासियों से केदार यात्रा उत्सव में सहभागिता का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!