उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

अजब गजब : प्रेम कहानी उत्तराखंड में बनी चर्चा का विषय, एक लड़की को महिला से हुआ प्रेम, अब फेरों का इंतज़ार, जानें मामला….

पहाड़ में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे पढ़ कर आप भी चौंक जाएंगे, शायद ही देवभूमि उत्तराखंड में यह मामला पहली बार आया होगा

बागेश्वर, एक लड़की पर महिला के प्यार का गजब खुमार छाया है, लड़की ने घर वालो के साथ जाने से साफ मना कर दिया। जब घर वाले बेटी से हार मान गए, तो तब कोतवाली में शरण लेनी पड़ी, बागेश्वर पुलिस ने युवती के बालिग होने की बात कहते हुए मामले में किसी तरह की मदद करने में असमर्थता जताई है जब इस दौरान कोतवाली के आसपास खूब भीड़ भाड़ जमा हुई, और देखते ही देखते युवती महिला का प्यार पूरे बागेश्वर बाजार में चर्चा का विषय बन गया।
बीते दिन की शाम को पिथौरागढ़ निवासी युवती के परिजन जब बागेश्वर कोतवाली आये उन्होंने अपनी बालिग बच्ची के बागेश्वर निवासी औरत के साथ संबंध होने की बात बताई तो परिवार वालो का कहना है, ये औरत शादीशुदा और बच्चों वाली है। उनकी बेटी उस महिला से विवाह करने की बात करती है, और युवती ने कहा वह उसी महिला से शादी करेगी।
और उस औरत को भी ये संबंध से कोई आपत्ति नहीं है, इस तरह के अजीबो गरीब मामले को देखकर बागेश्वर पुलिस वालों का भी दिमाग घूमने लग गया, इस दौरान महिला और युवती के प्यार की बात जैसे ही बाजार में फैलने लगी तो थाने के आगे खूब भीड़ जमा होने लग गए और अलग अलग की चर्चा होने लगी। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी का कहना है कि युवती नाबालिग होती तो उसकी काउंसिलिंग कर सकते थे, जब व बालिग है। तो क्या कर सकते है, इधर सीओ अंकित कंडारी का कहना है कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!