उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें

रूद्रप्रयाग पुलिस ने स्मैक के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

स्मैक के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग। ड्रग्स फ्री देवभूमि के सपने को साकार करने के उद्देश्य से जनपद को नशा मुक्त कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद की एसओजी द्वारा चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल वाहन संख्या यूके 08 एबी 1335 पर सवार 02 व्यक्तियों को क्रमशः 3.18 ग्राम व 1.53 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों के विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

अभियुक्तों का विवरणः-
1- तालिम पुत्र दयाल शेख, निवासी चानचक, सिकंदरपुर, भैसवाल, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार
2- नदीम पुत्र शकील, निवासी ग्राम बढेड़ी, बुजुर्ग, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार

नशा तस्करों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही निरन्तर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!