उत्तराखंडगांवधार्मिकपर्यावरणफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

26 वर्षों बाद राजराजेश्वरी के साथ बाणासुर महाराज की निकलेगी दिवारा यात्रा, आज से 17 दिवसीय यात्रा का शुभारंभ, यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी।

26 वर्षों बाद राजराजेश्वरी के साथ बाणासुर महाराज की निकलेगी दिवारा यात्रा, आज से 17 दिवसीय यात्रा का शुभारंभ, यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी।

गुप्तकाशी। राजराजेश्वरी मां भगवती एवं बाणासुर महाराज दिवारा यात्रा समिति व ग्राम पंचायत लमगोंडी के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार 21अगस्त से 26 वर्षों बाद 17 दिवसीय राज राजराजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज दिवारा यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज दिवारा यात्रा के आयोजन से ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह बना हुआ है। दिवारा यात्रा में भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज केदारनाथ बद्रीनाथ सहित विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करेंगे तथा 6 सितंबर को हवन व विशाल भंडारे के आयोजन के साथ दिवारा यात्रा का समापन होगा। यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

यात्रा समिति अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य द्वारा पंचांग पूजन के तहत अनेक पूजा संपन्न करने के बाद 33 कोटि देवी देवताओं और राज राजेश्वरी व बाणासुर महाराज का आह्वान के बाद देव डोलियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी तथा 2 दिनों तक भगवती राज राजेश्वरी व बाणासुर महाराज की डोली लमगोंडी गांव का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को आशीष देगी। 23 अगस्त को देव डोलियां बाणासुर महाराज के गुरु भाणीग्राम में विराजमान पंचवक्र महादेव के दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को दिवारा यात्रा विभिन्न यात्रा पड़ावों पर ग्रामीणों को आशीर्वाद देते हुए गुप्तकाशी पहुंचेगी , तथा 25 अगस्त को फाटा, 26 अगस्त को सीतापुर, 27 अगस्त को शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण, 28 अगस्त को गौरीकुंड तथा 29 अगस्त को दिवारा यात्रा गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना होगी और 29 अगस्त से 31 अगस्त तक धाम में रहेगी। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर को दिवारा यात्रा केदारनाथ धाम से विदा होगी तथा रात्रि प्रवास के लिए सिद्ध पीठ कालीमठ पहुंचेगी तथा 2 सितंबर को कालीमठ से बद्रीकाश्रम के लिए रवाना होगी। 4 सितंबर को दिवारा यात्रा बद्रीकाश्रम से अपने अंतिम रात्रि पड़ाव गुप्तकाशी पहुंचेगी। तथा 5 सितंबर को दिवारा यात्रा अपने तपस्थली लमगोंडी पहुंचेगी और 6 सितंबर को हवन पूजन और विशाल भंडारे के साथ 17 दिवसीय दिवारा यात्रा का समापन होगा। इस पौराणिक यात्रा में बद्री केदार मंदिर समिति सदस्य श्री निवास पोस्ती, प्रधान अखिलेश सजवान, क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गेश वाजपेई, दिवारा यात्रा संरक्षक सुरेंद्र शर्मा, व्यवस्थापक सुधीर तिवारी, सचिव सुरेश बगवाड़ी, उपाध्यक्ष अजय जुगरान, कोषाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप तीनसोल, डा जगदीश प्रसाद बाजपेई, शंकर प्रसाद अवस्थी, किशन अवस्थी , सहित लमगोंडी के समस्त ग्रामीणों ने 17 दिवसीय दिवारा यात्रा में आम जनमानस से सहभागिता का आव्हान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!