उत्तराखंडगांवटिहरीफटाफट ख़बरेंसुरक्षा

दुखद खबर : टेहरी चंबा में पहाड़ी से भूस्खलन होने से हुआ हादसा , मलबे में वाहन दबे होने की आशंका

टेहरी चंबा में पहाड़ी से भूस्खलन होने से हुआ हादसा , मलबे में वाहन दबे होने की आशंका

टिहरी। चंबा थाने के पास बनी टैक्सी पार्किंग में पहाड़ी से भूस्खलन हो जाने से मलबे में टैक्सी स्टैंड में खड़े तीन वाहनों के दबने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही चंबा थाना पुलिस,एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का शुरु कर दिया गया है। मलबे में टैक्सी स्टैंड में खड़े तीन से चार वाहनों के दबने की आशंका है। बताया जा रहा है कि मलबे में दबे वाहनों के अंदर लोगों की होने की संभावना है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का कार्य शुरु किया गया है, मलबा हटाने के बाद ही जानमाल के नुकसान का पता चल पाएगा। खतरे की जद में आ चुके आसपास के घरों को भी खाली करवाया जा रहा है। मौके पर एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी तैनात किया गया है। बचाव व रेस्क्यू कार्य जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!