आई फ्लू की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तिलवाड़ा के समीपवर्ती गांवों में शुरू की गई आई स्क्रीनिंग।

आई फ्लू की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तिलवाड़ा के समीपवर्ती गांवों में शुरू की गई आई स्क्रीनिंग।
रुद्रप्रयाग। जनपद के तिलवाड़ा क्षेत्र में आई फ्लू की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा तिलवाड़ा व उसके समीपवर्ती गांवों में आई स्क्रीनिंग की गई। वहीं, जखोली ब्लाक के अंतर्गत सुमाड़ी में भी आई कैंप लगाकर आई स्क्रीनिंग की गई व आई फ्लू से बचाव के बारे में जागरूक किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्यमुनि की स्वाथ्य टीम द्वारा डाॅ. पुरोहित शाह के नेतृत्व में तिलवाड़ा, मठियाणा, गीड़, छतोली में 126 ग्रामीणों के हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग में कई लोगों में आई फ्लू के लक्षण पाए गए।
वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली की स्वास्थ्य टीम ने पीएचसी सौंराखाल के चिकित्सा अधिकारी डा0 राजेश पुंडीर के नेतृत्व में द्वारा तिलवाड़ा से सटे सुमाड़ी क्षेत्र के रिनाउन पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डा0 राजेश पुंडीर ने बताया कि शिविर में रिनाउन पब्लिक स्कूल के 28, विद्या मंदिर के 07, इंटर कालेज के 03 छात्र-छात्राओं और 12 स्थानीय ग्रामीणों में आई फ्लू के लक्षण पाए गए। उन्होंने बताया कि सभी को आई ड्रॉप व दवा वितरित की गई। उन्होंने बताया कि आई फ्लू या कंजक्टिवाइटिस आंखों का संक्रमण है, जो बरसात में बैक्टीरिया और वायरत के फैलने के कारण होने वाली एलर्जी की वजह से होता है। बताया कि आंखों का लाल या गुलाबी होना, ज्यादा, आंसू निकलना, आंखों मे ंखुजली होना, आंखों से गाढे पानी जैसा चिपचिपा पदार्थ निकलना आई फ्लू के लक्षण हैं। उन्होंने आई फ्लू से बचाव के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखने, बार-बार हाथ धोने, आंखों का बार-बार न छूने, रूमाल, बिस्तर या तौलिया साझा न करने, सवंमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखने की अपील की। साथ ही आई फ्लू होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करने, आंखों पर चश्मा लगाने की अपील की। स्वास्थ्य टीम में एएनएम शशिबाला, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आंचल नेगी, काजल भट्ट शामिल थी।



