उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

सिरोबगड़ में राजमार्ग अवरुद्ध , मार्ग सुरक्षित होने पर ही आवाजाही होगी सुचारू

सिरोबगड़ में राजमार्ग अवरुद्ध , मार्ग सुरक्षित होने पर ही आवाजाही होगी सुचारू

रूद्रप्रयाग। जनपद में हो रही भारी बारिश से सिरोबगड़ में सड़क मार्ग आवाजाही हेतु अवरुद्ध हो गया है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सिरोबगड़ में सुरक्षा के दृष्टिगत डीडीआरएफ की टीम की तैनाती कर दी गई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि कल से हो रही लगतार बारिश के कारण बीती रात से सिरोबगड़ सड़क मार्ग आवाजाही हेतु बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत यहां से गुजर रहे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों में रोक दिया गया है तथा मार्ग के पूर्णतः सुरक्षित व सुचारू होने पर ही उन्हें अग्रिम स्थानों हेतु जाने दिया जा रहा है। इसके साथ ही रोके गए यात्रियों को आवश्यकता पड़ने पर पानी व अन्य खाने की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद आपदा प्रबंधन विभाग की टीम द्वारा मार्ग को आवाजाही हेतु सुचारू करने में मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!