राजमार्ग एवं ब्रांच रोड पर रात्रि 8 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगी आवाजाही, भारी बारिश के चलते लिया निर्णय

राजमार्ग एवं ब्रांच रोड पर रात्रि 8 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगी आवाजाही, भारी बारिश के चलते लिया निर्णय
रूद्रप्रयाग। मौसम विभाग के अलर्ट व लगातार तेज बारिश को देखते हुए प्रदेश सरकार ने रात्रि 8 बजे से सुबह 5 बजे तक राजमार्ग पर वाहनों के आवजाही पर रोक लगा दी है, सिर्फ आवश्यक सेवा के वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी।
शासन के निर्देशों के अनुपालन में लगातार हो रही बारिश के कारण रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग एव ब्रांच रोड़ों पर रात्रि 8:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक आवश्यक सेवाओं व सैन्य वाहनों के अतिरिक्त अन्य सभी वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित किया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि बरसात में राजमार्ग व अन्य संपर्क मार्गों पर पत्थर गिरने, भूस्खलन व भू धंसाव जोन के सक्रिय होने से जिला प्रशासन द्वारा रात्रि 8 बजे के बाद आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त अन्य सभी तरह के वाहन संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश से सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।



