उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

केदारनाथ धाम में ओपीडी के माध्यम से तीर्थ यात्रियों की मिल रही स्वास्थ्य सुविधा।

केदारनाथ धाम में ओपीडी के माध्यम से तीर्थ यात्रियों की मिल रही स्वास्थ्य सुविधा।

रुद्रप्रयाग। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं में यदि किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया जा रहा है जिसके लिए यात्रा मार्ग से श्री केदारनाथ धाम तक चिकित्सकों की तैनाती की गई है। चिकित्सकों द्वारा ओपीडी के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने अवगत कराया कि आज (शनिवार को) आकस्मिक एवं ओपीडी सहित 1102 ( केवल ओ०पी०डी० 1011 ) श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया गया, जिसमें (ओ०पी०डी० में 613 पुरुष तथा 398 महिलाएं ) शामिल हैं तथा अब तक ओपीडी एवं आकस्मिक सुविधाओं सहित 140036 तथा केवल ओपीडी के माध्यम 123028 से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया है जिसमें 95987 पुरुष तथा 27041 महिलाएं शामिल हैं। आज 59 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 4170 यात्रियों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!