उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में हुई तेज बरसात, सोनप्रयाग में रोके तीर्थयात्री,  बारिश बंद होते ही सुचारू हुई यात्रा

केदारनाथ धाम में मौसम हुआ खराब, सोनप्रयाग में रोके तीर्थयात्री,  बारिश बंद होते ही सुचारू हुई यात्रा

 

रुद्रप्रयाग/फाटा। श्री केदारनाथ धाम में हो रही बारिश के चलते धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया है। इससे पहले सुबह चार बजे से आठ बजे तक सोनप्रयाग से 4953 श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना किया गया।
जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पैदल मार्ग पर यात्रा सुचारू है, लेकिन बारिश के कारण सोनप्रयाग में यात्री रोके गए गए हैं।

तेज बारिश में राजमार्ग पर रामपुर न्यालसू के समीप मलबा गिरा मलबा, वही सोनप्रयाग से आगे मुनकटिया में पहाड़ी से पत्थर आने से रोके गए तीर्थ यात्री। बारिश बंद होते ही सुचारू की गई यात्रा।

वहीं दोपहर तक बारिश बंद होते ही तीर्थ यात्री धाम जाने लगे। मानसून के दस्तक देने के साथ ही केदारनाथ यात्रा में यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। पिछले दस दिनों से धाम में दर्शनार्थियों की संख्या औसतन पांच से छः हजार तक पहुंच गई है। साथ ही यात्रा के पहले चरण की कारोबारी गतिविधियां भी बंद हो गई है जिससे धाम से सैकड़ों टेंट संचालक भी लौट आए हैं। दूसरी ओर, आठ हेली कंपनियों में से दो ही रह गई है।
सोनप्रयाग में चहलपहल कम हो गई है।
श्रीकेदार होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने बताया कि रिकार्ड श्रद्धालुओं में पहुंचने के बाद भी उम्मीद के हिसाब से कारोबार नहीं चला।सरकार द्वारा बार-बार केदारनाथ के लिए पंजीकरण व्यवस्था पर रोक के चलते होटल कारोबारियों को रूटीन और एडवांस बुकिंग नहीं मिल पाई। टेंट कारोबार से जुटे पवन राणा , संदीप भट्ट, भूपेंद्र कोटवाल , जगदीश राणा का कहना है कि लिनचोली से केदारनाथ तक टेंटों में कम ही यात्री ही ठहरे। बीते एक पखवाड़े में काफी टेंट संचालक धाम से लौट चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!