अवैध 03 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार,

03 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में लगातार शराब तस्करी को लेकर चलाए जा रहे चैकिंग अभियान में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 07 FD 1595 बलैनो कार सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 03 पेटी (36 बोतल) मैक्डॉवल मार्का शराब बरामद की गयी, जिसके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
अभियुक्त का विवरण –
देवेन्द्र सिंह पुत्र श्री दिगपाल सिंह, निवासी ग्राम व पोस्ट भेंटी, थाना नन्दानगर, घाट, जिला चमोली
पुलिस टीम का विवरण –
1- आरक्षी संदीप सिंह, कोतवाली सोनप्रयाग
2- पी0आर0डी0 अंकित, कोतवाली सोनप्रयाग
*इस वर्ष के यात्रा काल में रुद्रप्रयाग पुलिस ने कुल 35 मुकदमों में 53 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1175 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है, बरामद हुई शराब का अनुमानित मूल्य ₹ 7,63,750 है।* जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध धरपकड़ अभियान निरन्तर जारी है।



