उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

व्यवसायियों का 12 मई को बंद का ऐलान हुआ स्थगित, विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई वार्ता

व्यवसायियों का 12 मई को बंद का आह्वान हुआ स्थगित, विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई वार्ता।

रुद्रप्रयाग। श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा पर आश्रित व्यवसायियों ने  यात्रा में आ रही विभिन्न्न समस्यों को लेकर 12 मई को प्रतिष्ठान बंद करने का आह्वान किया गया था।

वहीं एसडीएम उखीमठ जितेंद्र वर्मा ने व्यपार मंडल, होटल एसोसिएशन, ट्रेड यूनियन एवं टैक्सी यूनियन के साथ सोनप्रयाग में विभिन्न समस्याओ को लेकर वार्ता की एवं जल्द ही निराकरण  करना बताया।
व्यवसायियों ने 20 मई तक का जिला प्रशासन को समय दिया गया।

यात्रियों को जगह जगह रोके जाने से केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग, सीतापुर और गौरीकुंड के व्यापारी थे नाराज।

प्रशासन की ओर से अतिशीघ्र यात्रा में आ रही समस्याओं के निराकरण करने का व्यपारियों को आश्वासन दिया गया।

व्यवसायियों ने 20 मई तक मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की बात कही।

इस दौरान व्यपार मंडल सोनप्रयाग अध्यक्ष अंकित गैरोला, अध्यक्ष गौरीकुंड रामचंद्र गोस्वामी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, टेक्सी यूनियन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित व्यवसायी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!