बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले

बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
जोशीमठ। बद्रीनाथ धाम के कपाट 7 बजकर 10 मिनट पर भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के अवसर पर हेलीकॉप्टर से धाम में पुष्प वर्षा की गई।
गुरुवार सुबह से कपाट खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई पहले दक्षिण द्वार से भगवान कुबेर ने बामणी गांव के हक हकूक धारियों की मौजूदगी के साथ बद्रीनाथ मंदिर में प्रवेश किया। बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल और वेदपाठियों ने उद्धव जी की उत्सव मूर्ति के साथ मंदिर के अंदर प्रवेश किया। मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी के मौजूदगी में वेदमंत्रोच्चार कर द्वार पूजन का कार्यक्रम हुआ। पूजा अर्चना के पश्चात गाङू घड़े को मंदिर के अंदर ले जाया गया। ठीक सुबह सात बजकर दस मिनट पर भगवान बद्री विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ को दिए गए। कपाट खुलते भगवान बद्रीविशाल के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।



