शिखर अरविंद शिक्षण समिति व मेडिका हेल्थ केयर दिल्ली के सौजन्य से फाटा में स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित

शिखर अरविंद शिक्षण समिति व मेडिका हेल्थ केयर दिल्ली के सौजन्य से फाटा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
फाटा। विकासखण्ड उखीमठ के न्याय पंचायत फाटा में क्षेत्र वासियों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से हेल्दी हार्ट फाउंडेशन, मेडिका हेल्थ केयर दिल्ली एवं शिखर अरविंद शिक्षण समिति रुद्रप्रयाग के सहयोग से एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
जिसमें दिल्ली मैक्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में हेल्दी हार्ट फाउंडेशन द्वारा हार्ट विशेषज्ञ डॉक्टर सीके घोष द्वारा शिविर में बुजुर्ग एवं युवाओं के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए, शिविर में उपस्थित डॉक्टर द्वारा सभी को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं आवश्यक जानकारी दी गई।
शिविर में 61 मरीज हार्ट सम्बन्धी स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पहुंचे इनमें से एक मरीज को डॉक्टर द्वारा दिल्ली मैक्स में आने हेतु कहा गया।
वहीं स्वास्थ्य शिविर में संस्था की ओर से जनरल फिजिशियन डॉ राजकुमार ने मरीजों का जनरल स्वास्थ्य चैकअप भी किया, जिसमें 35 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । शिविर में डॉक्टर द्वारा खून एवं शुगर जांच तथा ईसीजी भी की गई।
शिविर में निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।शिविर में दूर दराज क्षेत्रों से लोग पहुंचे। शिविर से रेफर मरीज को हेल्दी हार्ट फाउंडेशन की ओर से पूरी सहायता दी जाती है।
संस्था की अध्यक्ष डॉ हेमावती पुष्पवान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य दूर दराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि हेल्दी हार्ट फाउंडेशन के सहयोग से उत्तराखंड में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, भविष्य में केदारघाटी में पुनः स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
शिविर में श्री केदारधाम होटल एसोसिएशन के सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर मैक्स अस्पताल के प्रिंसिपल डायरेक्टर विवेक कुमार, जयनारायण नौटियाल, नितिन जमलोकी, दिनेश कण्डारी, विनोद कपरवान सहित ग्रामीण मौजूद रहे।



