उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

बैशाखी पर्व पर खुले मां गौरी माई के कपाट

बैशाखी पर्व पर खुले मां गौरी माई के कपाट।

रुद्रप्रयाग/केदारघाटी। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में स्थित मां गौरी माई के कपाट विधि विधान के साथ आज बैशाखी पर्व पर प्रातः आठ बजे भक्तों के दर्शनार्थ छह मास के लिए खोल दिए गए।
गौरी माई मन्दिर गौरीकुंड के मठापति सम्पूर्णानन्द गोस्वामी ने बताया कि बैशाखी पर्व पर गौरी गांव स्थित चंडिका मन्दिर में प्रातः पूजा अर्चना कर माता की मूर्ति को कंडी में रख कर ढोल नगाड़ों के साथ सम्पूर्ण गांव की उपस्थित में छः मास के लिए गौरीकुंड स्थित मां गौरी माई के मंदिर के लिए प्रस्थान कराया गया। माता की इस यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण ,मन्दिर समिति कर्मचारी एवं दूर दराज से आए भक्त मौजूद रहते हैं। गांव से प्रस्थान कर मां गौरी माई गौरीकुंड बाज़ार होते हुए मन्दिर में पहुंचती है जहां पर बड़ी संख्या में भक्त माता के स्वागत में उपस्थित रहते हैं। प्रातः आठ बजे गौरी माई मन्दिर में विधि विधान वेद मंत्रोच्चार के साथ माता की मूर्ति को मन्दिर में रखा जाता है। बैसाखी पर्व से ही माता के कपाट सभी भक्तों के दर्शनार्थ छह मास के लिए खोल दिए जाते हैं। आज से गौरी माई की पूजा प्रतिदिन गौरीकुंड स्थित मन्दिर में होगी।
इस अवसर पर कुल पुरोहित कल्पेश जमलोकी, पुजारी विजयराम गोस्वामी, मन्दिर समिति प्रबंधक कैलास बगवाड़ी, व्यपार संघ अध्यक्ष रामचंद्र गोस्वामी, गौरी शंकर गोस्वामी, सुशील गोस्वामी, संजय गोस्वामी, देवी प्रसाद गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!