उत्तराखंडगांवपर्यावरणफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास शासी परिषद की बैठक हुई आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के माध्यम से कराए जाएंगे 5 करोड़ लागत के कार्य

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास शासी परिषद की बैठक हुई आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के माध्यम से कराए जाएंगे 5 करोड़ लागत के कार्य

रुद्रप्रयाग। जनपद के खनिज प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से कराए जाने वाले आवश्यक कार्यों के लिए लगभग 5 करोड़ लागत के 50 प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया जिसमें सड़क निर्माण कार्य, शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने, स्वास्थ्य सुविधा, बाढ़ सुरक्षा दीवार, स्कूलों में शौचालय निर्माण, शिक्षा के लिए प्रयोगशाला, पुस्तकालय, स्कूलों के भवन मरम्मत आदि कार्यों के प्रस्ताव अनुमोदित किए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खनन क्षेत्र के लिए जो भी कार्य किए जाने हैं उन कार्यों को समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि खनन प्रभावित लोगों को उन योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि किए जा रहे विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए जो भी निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हैं उन कार्यों के फोटोग्राफ्स जिला कार्यालय के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए ताकि सचालित योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को भी उपलब्ध हो सके। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, खनन अधिकारी डाॅ. दीपक हटवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, अधिशासी अभियंता लोनिवि ऊखीमठ मनोज भट्ट, सिंचाई पीएस बिष्ट, केदारनाथ राजेश नौटियाल, जल निगम नवल कुमार, विद्युत मनोज कुमार, ग्रामीण निर्माण विभाग हितेश पाल, लघु सिंचाई दीपांकर भारती, ग्राम प्रधान गिंवाला तलसारी सफरी लाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!