उत्तराखंडदेहरादूनफटाफट ख़बरें
मसूरी देहरादून हाईवे पर रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो की मौत

मसूरी देहरादून हाईवे पर रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ। जहां रोडवेज बस खाई में गिर गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
रविवार दोपहर मसूरी देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस खाई में गिर गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है।
हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है, वहीं कुछ का मसूरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।



