चोरी की सामग्री सहित अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी की सामग्री सहित 02 अभियुक्तों को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। कोतवाली पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान चैकिंग करते हुए चोरी की सामग्री सहित 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता रजत नेगी कनिष्ठ अभियन्ता, प्रा0ख0लो0नि0वि0 रुद्रप्रयाग द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग पर शिकायत दी गयी कि पोखरी जाने वाले राज्य मार्ग पर कलक्ट्रेट से दुर्गाधार तक के स्थान पर लगे क्रैश बैरियर के कुछ टुकड़े चोरी कर लिये गये हैं। शिकायत के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु0अ0सं0 06/2023 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गए निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान चैकिंग करते हुए चोरी की सामग्री 75 नग क्रैश बैरियर के स्पेशर (लोहे के) सहित रहीस अहमद पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम पठानपुरा, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उ0प्र0 (उम्र 42 वर्ष), सुशील कुमार पुत्र पूरन सिंह, निवासी ग्राम नईपुरा, थाना हीमपुर दीपा, जिला बिजनौर, उ0प्र0 (उम्र 36 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। अभियोग दर्ज होने के 24 घंटे के अन्दर ही पुलिस द्वारा उक्त अभियोग का अनावरण कर लिया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी की सम्पत्ति बरामद होने पर अभियोग उपरोक्त में धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी की गयी है।
आज दोनों अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने के उपरान्त न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेज दिया गया है।
पुलिस टीम का विवरण
1- निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रुद्रप्रयाग
2 उपनिरीक्षक दिनेश सिंह सती, चौकी प्रभारी जवाड़ी बाईपास
3 मुख्य आरक्षी सतीश चन्द्र, कोतवाली रुद्रप्रयाग
4 आरक्षी अंकुर, चौकी जवाड़ी बाईपास



