उत्तराखंडखास खबरेंदेशधार्मिकफटाफट ख़बरें

केदारनाथ धाम सहित पैदल मार्ग पर गंदगी से मिलेगी निजात, पक्के शौचालयों का हो रहा निर्माण एवं कूड़ा निस्तारण के लिए होगा बेहतर प्रबंधन

पहली बार पैदल मार्ग पर किया जा रहा है पक्के शौचालयों का निर्माण
पिछली यात्रा में अस्थाई शौचालयों से फैली थी गंदगी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी धाम सहित पैदल मार्ग पर फैली गंदगी से जताई थी नाराजगी

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में इस बार स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। केदारनाथ धाम के बुग्यालों और धाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों को गंदगी से निजात देने के लिये इस बार धाम सहित पैदल मार्ग पर जगह-जगह पक्के शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। पक्के शौचालयों का निर्माण होने से जहां केदारनाथ धाम के बुग्याल गंदगी मुक्त रहेंगे, वहीं यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
बता दें कि, वर्ष 2022 की यात्रा में रिकार्ड 16 लाख भक्त केदारनाथ पहुंचे थे। भक्तों की संख्या अधिक होने से केदारनाथ धाम के बुग्यालों सहित केदारनाथ पैदल मार्ग पूरी तरह गंदगी से पट गया था। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी केदारनाथ धाम सहित पैदल मार्ग पर फैली गंदगी पर चिंता जाहिर की थी। प्रधानमंत्री मोदी के आहवान के बाद धाम में सफाई अभियान चलाया गया और हिमालय में स्थित बुग्यालों को गदंगी मुक्त किया गया। धाम सहित पैदल मार्ग पर सबसे अधिक गदंगी स्थायी शौचालयों से होती है। यह शौचालय गदंगी से भरे रहते हैं।

कई बार यात्रियों को नाक बंद करके कठिन चढ़ाई को पार करना होता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार धाम के बुग्यालों को गदंगी मुक्त करने के लिये प्रशासन की ओर से पक्के शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और धाम की यात्रा शुरू होने से पहले शौचालय बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके अलावा केदारनाथ धाम सहित पैदल मार्ग पर फैलने वाले कूड़ा-करकट के निस्तारण की भी व्यवस्था की जा रही है।
रुद्रप्रयाग जनपद के मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि सफाई का जिम्मा सुलभ इंटरनेशनल को सौंपा गया है। इस बार पक्के शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि पैदल मार्ग या फिर केदारनाथ में गदंगी न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!