उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यत एवं यात्रियों की सीमित संख्या को लेकर केदारघाटी होटल एसोसिएशन ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता एवं यात्रियों की सिमित संख्या समाप्त करने को लेकर होटल एसोसिएशन ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन,

रुद्रप्रयाग/ फाटा। चारधाम यात्रा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता एवं यात्रियों की सीमित संख्या को समाप्त करने की मांग को लेकर श्री केदारधाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात कर ज्ञापन प्रेषित किया। होटल एसोसिएशन ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता से तीर्थ यात्री अपनी बुकिंगे कैंसिल कर रहे है।

तीर्थ यात्रियों द्वारा रजिस्ट्रेशन न हो पाने की शिकायत की जा रही हैं। साथ उनके द्वारा इस प्रक्रिया में शिथिलता देने को भी कहा जा रहा है। तीर्थ यात्रियों द्वारा बुकिंग कैसिंल करने से स्थानीय व्यवसायियों के व्यवसाय पर इसका असर पड़ेगा। एसोसिएशन ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ही ऑफ़लाइन को भी पूर्व की भांति सुचारू रखने की मांग की।

साथ ही एसोसिएशन ने यात्रा पड़ावों पर उपजी विभिन्न समस्याओं राजमार्ग की खस्ताहालत सहित कूड़ा निस्तारण, शौचालय ,सफाई, विद्युत, पेयजल एवं यात्रा पड़ाव शेरसी में मोबाईल कनेक्टिविटी न होने सम्बन्धी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया।

जिलाधिकारी ने होटल व्यवसायियों को बताया कि रजिस्ट्रेशन करने के दौरान हो रही दिक्कतों को जल्द ही सुलझाया जाएगा, साथ ही इस वर्ष ओर अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचेंगे। उन्होंने यात्रा पड़ावों में हो रही विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण होना बताया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, सचिव नितिन जमलोकी, कोषाध्यक्ष अमित मैखण्डी, अंकित राणा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!