उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

पहाड़ की महिला भी पहाड़ जैसी ही मजबूत : अमरदेई शाह, अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं की जा रही संचालित

रुद्रप्रयाग। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाबराय स्थित ज्वाल्पा में बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 27 महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह ने उपस्थित महिलाओं को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली की बधाई देते हुए कहा कि पहाड़ की महिला भी पहाड़ जैसी ही मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं इसी कारण आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने नारी पर आधारित कविता मैं ही तो नारी हूं कविता का पाठ भी किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने कहा कि महिला से ही जीवन का आरंभ होता है तथा बिना महिलाओं की सहभागिता के समाज का निर्माण होना असंभव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बाल विवाह को रोकने में महत्वूर्ण भूमिका देने पर या उसकी सूचना उपलब्ध कराने वालों को पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैसे तो हर वर्ष अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है लेकिन इस बार होली के कारण आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है।
अंतराष्ट्रीय पर्वतारोही व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की जनपद ब्रांड एंबेसडर प्रीति नेगी ने कहा कि स्त्री में हर स्थिति में सामंजस्य बिठाने की अद्भुत क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का हर हाल में सम्मान होना चाहिए। बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती अनसुया पटवाल ने 0 से 18 वर्ष तक के कमजोर, निराश्रित व बाल श्रम को रोकने के लिए किए जा रहे जागरुक कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारी दी। आंगनवाड़ी कार्यकत्री गायत्री जगवाण ने महिला जीवन पर आधारित मार्मिक गीत गाया। इसके साथ ही कमला रावत व संगीता कप्रवान ने भी कविता के माध्यम से महिला जीवन पर प्रकाश डाला।
इससे पूर्व मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अखिलेश मिश्र, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन हर्षवर्धनी सुमन, क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, बाल विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि शैली प्रजापति, जखोली हिमांशु बडोला, रंजना गैरोला सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!