सोनप्रयाग पुलिस ने ग्रामसभा न्यालसू में महिलाओं को किया महिला अपराध और साइबर अपराध के प्रति जागरूक, चौकी तिलवाड़ा ने छात्र छात्राओं को किया नशे व अपराध के प्रति जागरूक

ग्राम वासियों को सोनप्रयाग पुलिस ने किया जागरुक
रुद्रप्रयाग/ केदारघाटी। सोनप्रयाग पुलिस ने ग्रामसभा न्यालसू, रामपुर में जाकर गांव की महिलाओं के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक सोनप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी व उपनिरीक्षक वंदना अग्रवाल द्वारा ग्राम न्यालसू में पहुंचकर गांव की महिलाओं को महिला अपराध, नशा मुक्ति, साइबर अपराध, यातायात नियमों का पालन, गौरा शक्ति माॅड्यूल, ऑपरेशन कामधेनु के बारे में बता कर जागरुक किया गया। गांव वालों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।
छात्र-छात्राओं को किया गया जागरुक

प्रभारी चौकी तिलवाड़ा संयोगिता रावत व उप निरीक्षक यातायात कमल कुमार द्वारा बुधवार को लाटा बाबा इण्टर कॉलेज पन्द्रोला रामपुर में स्कूल के छात्र छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराध, साइबर क्राइम, नशे व ड्रग्स के दुष्प्रभाव, ट्रैफिक अवेयरनेस, गौराशक्ति माॅड्यूल के बारे में जानकारी दी गयी।



