रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से 10 किमी की दूरी पर स्थित तिलवाड़ा में मन्दाकिनी नदी में डूबा एक युवक।
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय से 10 किमी की दूरी पर स्थित तिलवाड़ा में आज सायं के समय एटीएम के पीछे मन्दाकिनी नदी में एक व्यक्ति नदी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए रवाना हुई। युवक को नदी से निकालकर स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर लाया गया। वहां से निजी वाहन संख्या यूके 13 ए 1055 प्राइवेट वाहन द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया, जिसकी प्राथमिक उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जिसका पोस्टमार्टम की प्रक्रिया गतिमान है
युवक शुभम नेगी s/o राजवीर सिंह नेगी उम्र करीब 19 वर्ष ग्राम गैर पोस्ट कंडारा अगस्तमुनि निवासी है।
Back to top button
error: Content is protected !!