उत्तराखंडखास खबरेंदेशधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मन्दिर उखीमठ में हुई तिथि घोषित

महाशिवरात्रि पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि हुई  घोषित।
रुदद्रप्रयाग। ग्यारवें वें ज्योर्तिलिंगों में अग्रणी भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने तथा पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ से धाम रवाना होने की तिथि महाशिवरात्रि पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में पंचाग गणना के अनुसार मन्दिर समिति के पदाधिकारियों, अधिकारियों व हक हकूकधारियो की मौजूदगी में घोषित कर दी गयी है। 20 अप्रैल को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ की पूजा सम्पन्न की जायेगी तथा 21 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ऊखीमठ से धाम के लिए रवाना होगी। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए 24 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा 25 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर मेष लगन में भगवान केदारनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के खोल दिये जायेगे।
महाशिवरात्रि पर्व पर मन्दिर समिति ने केदारनाथ, मदमहेश्वर, ओकारेश्वर व विश्वनाथ मन्दिरों मे प्रधान पुजारियो की तैनाती कर दी है
इस वर्ष केदारनाथ धाम मन्दिर के लिए शिव लिंग को प्रधान पुजारी का जिम्मा दिया गया है। जबकि बागेश लिंग मदमहेश्वर धाम, शशिधर लिंग विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी, शिव शंकर लिंग ओकारेश्वर मन्दिर में प्रधान पुजारी के रूप तैनात रहेगें तथा टी गंगाधर लिंग को अतिरिक्त पुजारी जिम्मा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!