महाशिवरात्रि पर विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में दिखी भक्तों की लंबी कतार, बीकेटीसी ओर सेवा इंटरनेशनल ने भक्तों को किया स्वछता के प्रति जागरूक

महाशिवरात्रि पर 5 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया विश्वनाथ मंदिर।
बीकेटीसी और सेवा इंटरनेशनल ने भक्तों को किया स्वछता के प्रति जागरूक, मन्दिर परिसर में चलाया स्वछता अभियान।
गुप्तकाशी। विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में महाशिवरात्रि के दिन भक्त बड़ी संख्या में बाबा के जलाभिषेक के लिए पहुंचे।मन्दिर में सुबह से ही लगी लम्बी कतार से भक्तों का उत्साह देखने को मिला।
जनपद रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी में स्थित विश्वनाथ मंदिर को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मन्दिर समिति द्वारा 5 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया। इस दिन प्रातः 4 बजे से ही भक्त जलाभिषेक के लिए मन्दिर में पहुंचने लगे।
भक्तों को दर्शन हेतु बड़ा इंतज़ार करना पड़ा, इस वर्ष मन्दिर में विगत वर्षों से अधिक संख्या में भक्त बाबा के दर्शनों पहुंचे।
वहीं मन्दिर प्रबंधक भगवती प्रसाद सेमवाल ने बताया कि आज रात्रि में बाबा विश्वनाथ की चार पहर की पूजा की जाएगी। आज रात्रि में भक्तों के द्वारा जागरण भी मन्दिर में किया जाता है।
साथ ही सेवा इंटरनेशनल के जिला कॉर्डिनेटर मनोज बेंजवाल ने बताया कि, मन्दिर में इस वर्ष बीकेटीसी एवं सेवा इंटरनेशनल के सहयोग से स्वच्छता सबके द्वार मुहिम की गई। सभी भक्तों को मन्दिर परिसर में प्लास्टिक न फेंकने, स्वच्छता बनाये रखने के साथ ही प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग न करने हेतु जागरूक भी किया गया।
वहीं इस वर्ष मन्दिर में दानी दाताओं के द्वारा मन्दिर को फूलों से सजाया जाने के साथ ही भक्तों के लिए प्रसाद स्वरूप भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुजारी शशिधर लिंग, प्रदीप सेमवाल, व्यपार संघ अध्यक्ष मदन सिंह रावत, योगेश शुक्ला ,विक्रम रावत,हेमंत कुर्मांचली, कैलास सेमवाल, सुभाष अंथवाल, सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।



