उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मांस की दुकानें हों पूर्ण प्रतिबंधित : भैरव सेना,  गुप्तकाशी में भैरव सेना का जुलूस प्रदर्शन

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मांस की दुकानें हों पूर्ण प्रतिबंधित : भैरव सेना,  गुप्तकाशी में भैरव सेना का जुलूस प्रदर्शन
गुप्तकाशी। केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव गुप्तकाशी में गुरुवार को भैरव सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा अवैध मांस की दुकानों को केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने सहित अन्य प्रमुख मांगों को लेकर विरोध पर प्रदर्शन किया गया।
बता दें कि, विगत दिनों पूर्व गुप्तकाशी में गौ मांस लाने की अफवाह फैलाने से उपजे माहौल से गुरुवार को भैरव सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री के नेतृत्व में गुप्तकाशी के मधुबन चौक पर एकत्रित हुए वहां से जुलूस निकालते हुए भैरव सेना के कार्यकर्ता मुख्य बाजार तक पहुंचे। मुख्य बाजार में सभी के द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए। वहीं जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था।
भैरव सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने बताया कि केदारनाथ धाम विश्व प्रसिद्ध एवं सम्पूर्ण देशवासियों के आस्था का केंद्र है इस प्रकार से केदारघाटी में अवैध रूप से चल रही ये मांस की दुकानें यात्रा पड़ावों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होनी चाहिए उनके द्वारा बताया गया कि पूर्व दिनों जो घटना गुप्तकाशी में घटित हुई वह हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, साथ ही भैरव सेना लगातार इन मुद्दों को उठाती रहेगी। प्रदर्शन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष सागर जायसवाल ने बताया कि हमारी आस्था के स्थानों पर इस प्रकार से बाहरी लोग खिलवाड़ कर रहे हैं ये बर्दाश्त नही होगा अगर प्रशासन इनके विरुद्ध कार्यवाही नही करता है तो भैरव सेना प्रदेश स्तर पर भी इस आंदोलन को जारी रखेगा। वहीं प्रदर्शन के पश्चात अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भैरव सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा तहसीलदार दीवान सिंह राणा को अपना ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर भैरव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण बुटोला, जिला अध्यक्ष प्रदीप नागवाल, पंचकेदार सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेश नौटियाल, मनोज वैष्णव, सुनील सती, सते सिंह नेगी सहित भैरव सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!