उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

भीरी के व्यापारियों ने बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवं रात्रि में पुलिस गश्त की मांग को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

भीरी के व्यापारियों ने बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं रात्रि में पुलिस गश्त की मांग को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।
छ माह से एसबीआई का एटीएम बंद
रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के भीरी में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। आज इसी को लेकर व्यापार मंडल भीरी का प्रतिनिधि मंडल विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय से मिला तथा उनके सम्मुख बाजार में सीसीटीवी कैमरे , सोलर लाईट, एवं शौचालय निर्माण तथा रात्रि में पुलिस गश्त की मांग को लेकर अपना ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
बता दें कि भीरी में काफी समय पूर्व से आपराधिक गतिविधियां हो रही हैं जिसमे दुकानों में चोरी की घटना, वाहनों पर तोड़ फोड़ करना तथा काफी समय पूर्व यहां पर वाहन में आग लगाने की घटना भी हो चुकी है।
इसी को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने कई बार पुलिस विभाग तथा प्रशासन को अवगत कराया लेकिन यहां पर सुरक्षा हेतु कोई इंतजाम नही किये गए।
व्यापारियों के द्वारा बताया गया कि छ माह से भीरी में एसबीआई का एटीएम बंद पड़ा हुआ है, बंद होने से ग्रामीणों को अत्यधिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है, एसबीआई के कर्मचारियों को सूचित किया गया लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई।
वहीं, व्यापार मंडल भीरी के अध्यक्ष अजवीर पंवार ने बताया कि बाजार में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया है, उनके द्वारा शीघ्र ही इस पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर महामंत्री राजेश नेगी, दलवीर भंडारी, विनोद सेमवाल इत्यादि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!