उत्तराखंडदेहरादूनफटाफट ख़बरें

जोशीमठ प्रभावितों के अगले 6 माह तक बिजली पानी के बिल माफ

जोशीमठ प्रभावितों के अगले 6 माह तक बिजली पानी के बिल माफ

देहरादून। धामी सरकार ने जोशीमठ प्रभावितों को राहत दी है, सरकार ने बिजली और पानी के बिल माफ कर दिए हैं,

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इसकी आदेश जारी कर दिए गए हैं। जोशीमठ आपदा को लेकर बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग में फैसला किया था कि, प्रभावित लोगों के नवंबर 2022 से अगले 6 महीने तक के लिए यह बिल माफ किए जाएंगे।
आज इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चमोली द्वारा जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू धंसाव को लेकर जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा की दृष्टिगत जिला प्रशासन वर्तमान में 243 परिवारों के 878 सदस्य को विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर अस्थाई रूप से विस्थापित किया गया है। जबकि 53 परिवारों के 117 सदस्य अपने किराए पर रह रहे हैं, जोशीमठ में दरारों वाले भवनों की संख्या 868 हुई है। इनमें से 181 भवन असुरक्षित क्षेत्र में स्थित है, जेपी परिषद जोशीमठ में पानी का रिसाव 540 एलपीएम से घटकर 17 एलपीएम पर स्थिर है।

राहत कार्यों के तहत जिला प्रशासन द्वारा अब तक प्रभावितों को 532.00 लाख की धनराशि वितरित की जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। क्षेत्र में 128 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। नगर पालिका जोशीमठ क्षेत्र के अंतर्गत 20 स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जा रहे हैं। राहत शिविरों में प्रभावित लोगों के लिए हीटर भी उपलब्ध कराए गए हैं। जोशीमठ में सुरक्षा की दृष्टिगत एनडीआरएफ की दो टीमों के 93 जवान तथा एसडीआरएफ की 12 टीमों के 100 जवान तैनात हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!