उत्तराखंडखास खबरेंदेशदेहरादूनफटाफट ख़बरें

भर्ती घोटाला : देहरादून में दिखा युवाओं का आक्रोश, किया प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाई लाठियां तो युवाओं ने पत्थर

भर्ती घोटाला : देहरादून में दिखा युवाओं का आक्रोश, किया प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाई लाठियां तो युवाओं ने पत्थर

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में आज भर्ती घोटालों के विरोध में युवाओं का भारी आक्रोश देखने को मिला। भारी तादाद में देहरादून पहुंचे युवाओं ने गांधी पार्क पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने नकल विरोधी कानून आने के बाद ही कोई भी भर्ती परीक्षा कराने की मांग की।
धीरे-धीरे यह प्रदर्शन गांधी पार्क से सड़कों पर उतर आया। कई सड़कें जाम हो गई।

आक्रोशित युवाओं ने जब जिलाधिकारी एव पुलिस के आला अधिकारियों की भी नहीं सुनी तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी। जिससे बात और बिगड़ गई और युवाओं ने भी पत्थरबाजी कर दी।
प्रदेश में भर्ती परीक्षा में घोटालों के चलते पुलिस ,पटवारी, वन क्षेत्राधिकारी, लोअर पीसीएस, अपर पीसीएस, आरओ, एआरओ,पीसीएस जे, प्रवक्ता एई, जेई जैसी कई भर्तियां निरस्त हुई। जिसके चलते युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा है।
भर्ती धांधली को लेकर ही बेरोजगार युवाओं का गुस्सा आज देहरादून की सड़कों पर देखने को मिला।
वहीं, राजधानी में युवाओं के आक्रोश को देखकर मुख्यमंत्री धामी ने बयान जारी किया कि, युवाओं के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा, हमने कोई घोटाला न किया है न ही दबाया है। उन्होंने युवाओं से किसी के बहकावे में न आने की अपील की है।
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के हितों की रक्षा करने को सबसे पहला दायित्व बताया और कहा कि नकल रोकने के लिए कानून बनाया जाएगा घोटाले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!