27 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, बसंत पंचमी पर तय हुई तिथि
नरेंद्रनगर। विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 27 अप्रैल को प्रातः 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे। गुरुवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टिहरी के नरेंद्रनगर स्थित राज महल में बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई समारोह में पंचांग गणना के बाद विधि-विधान के साथ कपाट खुलने की तिथि तय की गई। वहीं गाडू घड़ा की तेल कलश यात्रा 12 अप्रैल को निकाली जाएगी। इस अवसर पर टिहरी राजपरिवार सहित बद्री केदार मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!