उत्तराखंडखास खबरें

महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में विभिन्न छात्रहित की मांगों को लेकर चल रही भूख हड़ताल, छठवें दिन समाप्त

लक्ष्मण सिंह नेगी

छह दिनों बाद टूटी ABVP की भूख हड़ताल ।

ऊखीमठ । श्री अनसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अगस्त्यमुनि में विभिन्न छात्रहित की मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से चल रही भूख हड़ताल छठे दिन समाप्त हुई। लगातार छह दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल रेफर किया गया।

इसके बाद सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने मौके पर पहुंचकर भूख हड़ताल समाप्त कराई।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने महाविद्यालय प्रशासन को पुस्तकालय में आवश्यक पुस्तकों की सूची भेजने के निर्देश दिए और पुस्तकों की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही ABVP की प्रमुख मांगों पर सहमति जताते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया।

मामले को लेकर ABVP का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी से भेंट करेगा, जिसमें महाविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!