उत्तराखंड

जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, अगस्त्यमुनि ने जीता उद्घाटन मुकाबला

जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, अगस्त्यमुनि ने जीता उद्घाटन मुकाबला

अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी क्रीड़ा प्रभारियों को आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

रा.इ.का. अगस्त्यमुनि में आयोजित कार्यक्रम में संयोजक प्रधानाचार्य संजय सजवान, सह संयोजक प्रधानाचार्य रा.बा.इ.का. अगस्त्यमुनि रागिनी नेगी, जिला क्रीड़ा समन्वयक शिव सिंह नेगी, ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक अगस्त्यमुनि शेर मोहम्मद, जखोली मनमोहन नेगी और ऊखीमठ सरोप सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं क्रीड़ा प्रभारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के पहले उद्घाटन मुकाबले में अंडर-17 बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता अगस्त्यमुनि और जखोली के बीच खेली गई। इसमें अगस्त्यमुनि की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल, कबड्डी और खो-खो के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह रावत ने किया। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अगस्त्यमुनि अंकित रौथान, जखोली के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण घिल्डियाल, वरिष्ठ क्रीड़ा प्रभारी विपिन रावत, महेंद्र कंडारी, राजीव पोस्ती, भजनपाल रौतेला, मनमोहन रौथान, गयासुद्दीन सिद्दीकी, इंदु कंडारी, कविता कोटवाल, योगंबर कंडारी, नवेंदु मोहन रावत और अमित प्रकाश गोस्वामी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!