
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी दुर्घटना में युवक की मौत
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसवाड़ा के पास एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य युवक घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्कूटी उखीमठ से रुद्रप्रयाग की ओर आ रही थी कि बांसवाड़ा में स्कूटी राजमार्ग पर रपट गई जिससे स्कूटी सवार उखीमठ निवासी रघुवीर लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरीश को हल्की चोटें आई हैं। घटना की उक्त सूचना मिलते ही 108 वाहन मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।



