उत्तराखंडखास खबरें

केदारनाथ हाइवे रामपुर बाजार के समीप भूस्खलन का बढ़ा खतरा, व्यापारी चिंतित 

फाटा (रूद्रप्रयाग)। केदारघाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे पर रामपुर बाजार के समीप भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र में लंबे समय से हो रहे भू धंसाव का असर अब बाजार क्षेत्र की ओर बढ़ने लगा है। इस से स्थानीय व्यापारियों एवं ग्रामीणों में चिंता बढ़ने लगी है। व्यापारियों ने राजमार्ग विभाग के अधिकारियों पर मौके का मुआयना न करने का भी आरोप लगाया है।

केदारघाटी के रामपुर बाजार के समीप बने संवेदनशील भूस्खलन जोन पर विगत जून माह से भू धंसाव हो रहा है। जिस से इस स्थान पर पूर्व में सड़क की सुरक्षा दीवार धंस गई थी जिसे राजमार्ग विभाग की कार्यदाई संस्था द्वारा खानापूर्ति कर पूर्ण किया गया वहीं जुलाई के अंतिम सप्ताह में यह सुरक्षा दीवार पुनः भरी बारिश से धंस गई। अब इस भू धंसाव का असर बाजार के समीप तक आने लगा है भू धंसाव से सड़क मार्ग भी आधे से अधिक भू धंसाव की चपेट में आ गया है। जिस से व्यापारी को भू धंसाव के बढ़ते प्रभाव का खतरा सताने लगा है। व्यापारियों ने कहा कि समय रहते भूस्खलन क्षेत्र का स्थाई और वैज्ञानिक तरीके से उपचार नहीं किया गया तो आसपास स्थित भवन भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।
पूर्व ग्राम प्रधान न्यालसू प्रमोद सिंह रावत ने बताया कि भू धंसाव बढ़ने लगा है इस स्थान पर सड़क भी धंसने लगी है तथा नजदीकी भवनों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!