उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

ऊखीमठ के डूंगर सेमला में जन संवाद, 11 शिकायतें मिलीं, 2 का मौके पर निस्तारण

ऊखीमठ। विकासखंड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत डूंगर सेमला में जन संवाद-जनता दरबार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, विभिन्न विभागों के ग्राम स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पंचायती राज, युवा कल्याण, बाल विकास, खाद्य आपूर्ति, सेवायोजन एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उनके सवालों के जवाब दिए।

शिविर में ग्राम पंचायत की प्रधान मीनाक्षी देवी, पंचायत सदस्यगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र सौंपे।

जिला सेवा योजना अधिकारी सुशील चंद्र चमोली ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित हैं, जिन्हें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाएगा।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार की मंशा है कि जनता की समस्याएं उनके द्वार पर ही सुनी और हल की जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!