उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे परियोजना पर गुप्तकाशी में महापंचायत, रोजगार सहित स्वास्थ्य, शिक्षा के विकास पर मंथन 

गुप्तकाशी। केदारनाथ रोपवे परियोजना को लेकर केदार घाटी में स्थानीय लोगों की आजीविका और रोजगार पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को लेकर गुप्तकाशी में रविवार को महापंचायत का आयोजन किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान के आह्वाहन पर रविवार को आयोजित महापंचायत का शुभारंभ मातृ शक्ति ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी तादात में विभिन्न गांवों से पहुंचे युवा बुजुर्ग मौजूद रहे। महापंचायत का आगाज सभी ने अपने विचार प्रस्तुत कर किया। महापंचायत में स्पष्ट किया गया कि यह पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और यह किसी भी राजनीतिक दल का मंच नहीं है। कार्यक्रम में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय व्यवसायी, सामाजिक संगठन तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
महापंचायत में त्रिभुवन चौहान ने बताया कि महापंचायत का उद्देश्य रोपवे परियोजना से प्रभावित होने वाले लोगों की राय जानना और उनकी मांगों को एक मंच पर लाना है। विशेष रूप से घोड़ा-खच्चर संचालकों, डंडी-कंडी संचालकों, होटल एवं ढाबा व्यवसायियों, दुकानदारों तथा पर्यटन और तीर्थयात्रा से जुड़े अन्य लोगों की आजीविका पर पड़ने वाले प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया है।क्षेत्रवासियों के सुझावों और हस्ताक्षरों के आधार पर एक ज्ञापन तैयार कर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और अडानी समूह को भेजा जाएगा, ताकि केदार घाटी के लोगों की समस्याओं और मांगों से उन्हें अवगत कराया जा सके। त्रिभुवन चौहान ने अडानी समूह से मांग की कि यदि कंपनी रोपवे परियोजना का निर्माण कर रही है तो अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत केदार घाटी में 150 से 200 बेड का आधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल भी स्थापित करे। उनका कहना था कि इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
घोड़ा खच्चर यूनियन के संरक्षक अवतार सिंह नेगी कहा कि रोप वे परियोजना का स्वागत है, परन्तु सबसे निम्नस्तर के व्यवसाई घोड़ा खच्चर ओर मजदूर के हितों को लेकर भी बात हो, उनके रोजगार को सुरक्षित रखा जाएगा। इस पर भी चर्चा की जाय। तथा रोप वे परियोजना में 90 प्रतिशत रोजगार स्थानीय युवाओं को दिया जाय।
महापंचायत में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए तथा स्थानीय रोजगार को बढ़वा देने को लेकर मांग की गई।

इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य देवर अतुल चौहान, यूकेडी नेता डॉ आशुतोष भंडारी, संतोष त्रिवेदी, सुभाष अन्थवाल, अशोक सेमवाल, अंकित गैरोला, कल्पेश चौहान, भूपेंद्र नेगी, मंजीत चौहान, भानु चमोला, अंकित, जगदीश पुजारी, प्रदीप रावत सहित बड़ी तादात में युवा ,बुजुर्ग एवं मातृ शक्ति मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!