उत्तराखंडखास खबरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ हाइवे चंडिकाधार पर गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत, एसडीआरएफ सहित संयुक्त टीमें ने चलाए रेस्क्यू

केदारनाथ हाइवे चंडिकाधार पर गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत, एसडीआरएफ सहित संयुक्त टीमें ने चलाए रेस्क्यू

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ हाइवे पर फाटा एवं बड़ासू के बीच चंडिका धार के समीप एक डंपर वाहन के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ , पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंची, घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 16 जुलाई 2026 देर रात्रि करीब 8:43 बजे जिला कंट्रोल रूम (DCR) रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि चंडिका धार , फाटा के समीप ट्रक संख्या UK01 CA 0826 लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर जिला पुलिस, फायर सर्विस एवं एनडीआरएफ के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। एसडीआरएफ टीम ने रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए लगभग 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तक पहुंच बनाई। ट्रक के समीप दो व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें हार्ड बोर्ड की सहायता से सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के सुपुर्द किया गया। चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के उपरांत दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतकों का विवरण:
संजय राणा, आयु लगभग 45 वर्ष।
मोहन, आयु लगभग 36 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!