उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ हाइवे भूमि अधिग्रहण में तेजी, एडीएम रूद्रप्रयाग ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

केदारनाथ हाइवे भूमि अधिग्रहण में तेजी, एडीएम रूद्रप्रयाग ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूमि एवं भवन अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति देने तथा संबंधित मामलों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की उपस्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने नाला, नारायणकोटी एवं भेटसेम ग्रामों का मौके पर जाकर विस्तृत निरीक्षण किया तथा भूमि एवं भवन अधिग्रहण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का परीक्षण किया। इस दौरान अधिग्रहण क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, प्रभावित परिसंपत्तियों तथा आवश्यक अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया।

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिग्रहण की समस्त प्रक्रियाएं शासन एवं नियमानुसार पारदर्शी ढंग से संपादित की जाएं तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व एवं एनएच अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आवश्यक अभिलेखों का शीघ्र सत्यापन करने तथा प्रभावित पक्षों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश भी दिए।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को सुचारु एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!