उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

ताला-बरंगाली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 3.16 करोड़ रुपये की स्वीकृति

विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

ऊखीमठ।  ताला-बरंगाली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ₹3.16 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज का हार्दिक का वित्तीय स्वीकृति हेतु आभार व्यक्त किया है।
विधायक आशा नौटियाल ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि ताला-बरंगाली मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। प्रदेश सरकार द्वारा इस जनभावना का सम्मान करते हुए लगभग 6 किलोमीटर मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है। इस कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। विधायक नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से उत्तराखंड के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!