उत्तराखंडखास खबरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर आंध्र प्रदेश के यात्रियों से 2.65 लाख की ठगी

केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर आंध्र प्रदेश के यात्रियों से 2.65 लाख की ठगी

फाटा। केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए आंध्र प्रदेश के 22 सदस्यीय दल के साथ हेली टिकट दिलाने के नाम से दो लाख पैंसठ हजार की ठगी हो गई। यात्री ने बताया केदारनाथ धाम जाने के लिए हेली टिकट बुक किया था। यहां पहुंचते मालूम हुआ कि टिकट फर्जी है।

आंध्र प्रदेश के चित्तूर तिरुपति ग्रामीण क्षेत्र से केदारनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचा 22 सदस्यीय दल हेलीकॉप्टर टिकट के नाम से धोखाधड़ी का शिकार हो गया। ग्रुप के सदस्य जी वीरा राघावलू ने बताया कि उनके द्वारा ऑनलाइन में केदारनाथ हेली टिकट देखा जा रहा था परन्तु नहीं मिला, उन्होंने बताया उनको केदारनाथ हेली टिकट दिलवाने के नाम से कॉल आई जिसने उनसे अलग अलग बार 22 लोगों के हेली टिकट बुक करने को लेकर रुपए मांगे।
जबकि सोमवार को वो लोग केदारघाटी स्थित हेली पैड पहुंचते तो पता चला टिकट फर्जी है। उन्होंने उस व्यक्ति से संपर्क साधने की कोशिश की तो अब नम्बर बंद आ रहा है।

Oplus_131072

बता दें केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेली सेवाओं के नाम पर देश विदेश के यात्रियों से हर वर्ष लाखों की ठगी होती है। उत्तराखंड साइबर पुलिस द्वारा कई सारी फर्जी वेबसाइट सहित फर्जी फेसबुक पेज भी ब्लॉक किये है। साथ लगतार आइआरसीटी की वैध वेबसाइट से ही हेली टिकट बुक करने हेतु कहा जाता है। उसके बावजूद भी धोखाधड़ी के मामले थम नहीं रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!