उत्तराखंडखास खबरेंरुद्रप्रयाग

सीतापुर पार्किंग में बिस्तर बिछाए जाने का विरोध, जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन, 28 मई को आंदोलन की दी चेतावनी

सीतापुर पार्किंग में बिस्तर बिछाए जाने का विरोध, जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन, 28 मई को आंदोलन की दी चेतावनी

फाटा। केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव सीतापुर में स्थित पार्किंग में यात्रियों को सुलाने को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया किया है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को ज्ञापन भेजकर शीघ्र ही इसे हटाने की मांग की है। मामले पर जल्द कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

दरअसल, सीतापुर स्थित पार्किंग में इस वर्ष पार्किंग संचालक द्वारा बिस्तर लगा कर यात्रियों से रुपए लेने का मामला सामने आया था, जिसे लेकर स्थानीय होटल कारोबारियों ने पार्किंग स्थल पहुंचकर अपना विरोध दर्ज किया था। होटल कारोबारियों ने बताया कि पूर्व में विधायक केदारनाथ द्वारा उन्हें पार्किंग स्थल से रजाई गद्दे हटवाने का आश्वासन दिया गया था। जबकि उसके बावजूद भी अब तक पार्किंग संचालक द्वारा पार्किंग में स्थित विश्रामालय को रजाई गद्दे बिछाकर यात्रियों को सुलाने का कार्य किया जा रहा है। पार्किंग संचालक दिल्ली निवासी भरत भूषण ने बताया कि उनके द्वारा पार्किंग का टेंडर लिया गया है जिसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि पार्किंग में प्रति व्यक्ति 100 रुपए गद्दा रजाई उपलब्ध करा कर ले सकते हैं।

वहीं, होटल एसोसिएशन के सचिव मनोज सेमवाल ने बताया कि वाहन पार्किंग में वाहनों को खड़ा किया जाता है, लेकिन इस वर्ष सीतापुर स्थित पार्किंग में यात्रियों को सुलाने का काम किया जा रहा है जिसमें खुलेआम यात्रियों से मनमाफिक रुपए वसूले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसका सीधा असर स्थानीय होटल व्यवसाय पर पड़ने लगा है। उन्होंने बताया इस संबंध में पूर्व में भी जिला प्रशासन को अवगत किया गया था , पुनः जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया है जिसमें पार्किंग संचालक के टेंडर को 10 साल से निरस्त कर 1 साल का किया जाय साथ ही पार्किंग में बिस्तर लगाए जाने की मनाही हो। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही व्यवसायियों की मांगों को नहीं माना जाता है तो केदारघाटी के सभी व्यवसाई 28 मई को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेश नौटियाल, उपाध्यक्ष कल्पेश चौहान, कोषाध्यक्ष मंजीत गजवान सहित होटल व्यवसाई मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!