उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंसाहित्य

उत्तराखंड कवि कुलतिलक शिरोमणि सम्मान से सम्मानित दो समाजसेवी, डॉ. जैक्स वीन के जन्मदिन पर खेल प्रतिभा एवं सम्मान समारोह

गुप्तकाशी। जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा प्रसिद्ध फ्रांसीसी लेखक, विचारक एवं मनोचिकित्सक डॉ. जैक्स वीन के जन्मदिन के अवसर पर भव्य खेल प्रतिभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के विगत शैक्षिक सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं, वार्षिक परीक्षा परिणामों तथा खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का प्रमुख आकर्षण उत्तराखंड कवि कुलतिलक शिरोमणि सम्मान 2026 रहा। यह प्रतिष्ठित सम्मान समिति द्वारा संस्कृति, साहित्य, लेखन, सामाजिक सरोकार एवं समाज हित में किए जा रहे विशिष्ट कार्यों के लिए गणमान्य व्यक्तियों को प्रदान किया गया। इस वर्ष यह सम्मान शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. अरुण कुकसाल तथा वरिष्ठ पत्रकार, रंगकर्मी व लेखक लक्ष्मण सिंह नेगी को दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि “जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी शिक्षा, खेल एवं संस्कृति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। डॉ. जैक्सवीन जैसे महान विचारक के जन्मदिन पर इस प्रकार का सम्मान समारोह युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। मैं सभी सम्मानित विद्यार्थियों एवं व्यक्तित्वों को हार्दिक बधाई देता हूँ। समाज के उत्थान में शिक्षकों, पत्रकारों और समाजसेवियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी ने कहा कि खेल एवं शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले बच्चे ही कल के उत्तराखंड का भविष्य हैं। साथ ही, सामाजिक सरोकारों में समर्पित व्यक्तियों को सम्मानित करना सोसाइटी का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि सम्मानित दोनों विभूतियाँ हमारे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। डॉ. अरुण कुकसाल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा है। वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण सिंह नेगी ने सोसाइटी को साहित्य एवं पत्रकारिता के प्रति समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रधानाचार्य लखपत सिंह राणा ने कहा कि हमारी सोसाइटी प्रतिवर्ष डॉ. जैक्स वीन के जन्मदिन को ‘सेवा एवं सम्मान’ के रूप में मनाती है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना और समाजहितैषी व्यक्तियों का अभिनंदन करना हमारा परम कर्तव्य है। इस वर्ष भी हमने नियमितता और उत्कृष्टता को मान दिया है। आगे भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।
इस अवसर पर चेयरपर्सन मनोज बेंजवाल, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, महामंत्री मदन भट्ट, प्रधान गडगू सरिता नेगी, दलवीर सिंह पुजारी, पीटीए अध्यक्ष आशीष राणा , भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, महामंत्री दीपक नेगी, प्रधान घिमतोली कविता देवी प्रतिनिधि शंकर सिंह नेगी, भूपेन्द्र कुर्माचली, विजय लक्ष्मी राणा, ज्योति असवाल , यशोदा राणा , राजेश राणा , आर के गोस्वामी , चन्द्रशेखर नौटियाल, विनोद गैरोला, प्रदीप बिष्ट , कविता दुमागा , संगीता दानू , सुलेखा चौहान , दिव्या त्रिवेदी, राजेश्वरी नौटियाल, पूजा बिष्ट , शीलावती धनाई , कविता भट्ट , कविता नौटियाल , ज्योति देवशाली, तृप्ति सेमवाल , रजनी राणा, बीना चौहान, आरती भट्ट, रविन्द्र नेगी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!