गदेरे में डूबने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

सम्राट होटल के समीप गदेरे में डूबा युवक, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
रूद्रप्रयाग। बद्रीनाथ हाईवे के समीप खाकरा से कुछ दूरी पर सम्राट होटल के पास एक युवक के गदेरे में डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक का शव बरामद किया।
31 मार्च को समय 2:15 pm पर आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग द्वारा बताया गया कि सम्राट होटल से कोठली गांव जाने वाला पैदल मार्ग से पैदल पुल से 03 किलोमीटर उपर गांव की छोटी नदी में नहाते समय एक लड़के की डूबनें की सूचना है। सूचना मिलते हैं SDRF, DDRF जल पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुए वह घटनास्थल पर पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया गया। SDRF, DDRF जल पुलिस की आपसी समाज्स्य से काफी प्रयास के बाद तालाब में डूबे हुए ब्यक्ति का रेस्क्यू किया गया
मृतक की पहचान अशुल (21 वर्ष) पुत्र विनोद जमलोकी कोठडा, गुप्तकाशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक श्रीनगर गढ़वाल में करता था। जहां से वह अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए मोलदा गदेरे में आया था।



