उत्तराखंडखास खबरें

केदारनाथ धाम के लिए 8 हेली भरेगी उड़ान, 21 अप्रैल से होगी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, 10 अप्रैल से टिकट बुकिंग

केदारनाथ धाम के लिए 8 हेली भरेगी उड़ान, 21 अप्रैल से होगी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, 10 अप्रैल से टिकट बुकिंग

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारी तेज हो गई है.. केदारनाथ धाम के लिए 21 अप्रैल से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी जाएगी। जबकि यात्रियों के लिए 10 अप्रैल से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू होगी.. आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर यात्री हेलीकॉप्टर की टिकट बुक कर सकते हैं।

बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल से खुल रहे हैं। जिसके लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे।। इस बार केदारनाथ धाम के लिए आठ हेलीकॉप्टर ऑपरेटर चयन हुए हैं। जिसमें गुप्तकाशी से दो हेली कंपनियां, फाटा से चार तथा शेरसी से दो हेली कंपनियां उड़ान भरेंगी।

ये होगा किराया —

गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए 12154 किराया तय किया गया है। जबकि फाटा से केदारनाथ के लिए 9680 और सिरसी से 6086 रुपए किराया निर्धारित हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!