उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

केदारनाथ धाम में भारी बर्फ जमने से यात्रा तैयारियों प्रभावित, वर्तमान में मंदिर परिसर सहित मार्ग पर तीन से चार फीट जमा बर्फ

केदारनाथ धाम में भारी बर्फ जमने से यात्रा तैयारियों प्रभावित

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में लगातार हो रही भारी बर्फबारी ने यात्रा तैयारियों में चुनौती बना पेश कर दी है। केदारनाथ धाम सहित पैदल मार्ग पर हुई बर्फबारी के चलते केदारनाथ विकास प्राधिकरण (डीडीएमए) की टीम को वापिस लौटना पड़ा।
केदारनाथ धाम सहित ऊपरी हिमालयी भू भाग में गत 18,19 और 20 मार्च को हुई भरी बर्फबारी के कारण धाम में तीन से चार फीट तक बर्फ जम चुकी है। जिस से यात्रा तैयारियों सहित पुनः निर्माण कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। बर्फबारी से पूर्व पैदल मार्ग सुचारू रहने से प्राधिकरण की टीम तय कार्यक्रम के अनुसार केदारनाथ पहुंच गई थी, ताकि पुनः निर्माण कार्य शुरू किए जा सके, परन्तु एकाएक बदले मौसम और बर्फबारी ने सभी कार्य ठप कर दिए।
वहीं, लगातार बर्फबारी से धाम में विद्युत ओर पेयजल व्यवस्था बाधित है। जिस से व्यवस्थाओं को बनाए रखना प्रशासन के सम्मुख चुनौती बनी हुई है। बर्फबारी का असर केदारनाथ यात्रा तैयारियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। इस वर्ष जनवरी ओर फरवरी माह में बर्फबारी न होने से मार्ग पूरी तरह सुचारू था, परन्तु मार्च में अचानक हुई बर्फबारी से स्थिति जटिल बन गई। प्रशासन के सम्मुख पहली चुनौती जल्द ही केदारनाथ पैदल मार्ग को सुचारू करना है।
डीडीएमए के अधिशासी अभियंता राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा तैयारियों एवं पुनः निर्माण कार्यों के लिए अधिकारियों की टीम धाम पहुंची थी, लेकिन खराब मौसम ओर अत्यधिक बर्फबारी के चलते उन्हें लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि अब मौसम को देखते हुए एक अप्रैल से टीम को पुनः रवाना किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!