
19 अप्रैल को 12 बजकर 15 मिनट पर शुभमुहूर्त में खूलेगे गंगोत्री धाम के कपाट
ब्यूरो। श्री पांच मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन का शुभ मुहुर्त तय कर दिया है। आगामी 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट की शुभ बेला पर मंदिर कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।
गंगोत्री धाम के कपाट खुलने तिथि समिति द्वारा चैत्र के प्रथम नवरात्र के दिन गुरुवार को तय की गई। इस वर्ष 18 अप्रैल को गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा जी की भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली में सेना की बैंड धुनों और ढ़ोल दमाऊ के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। रात्रि विश्राम भैरव घाटी के भैरव मंदिर में करेंगी। उसके बाद 19 अप्रैल सुबह सात बजे गंगोत्री धाम के लिए पैदल रवाना होगी। उसके बाद अक्षय तृतीया पर विधि विधान के साथ धाम के कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे।



