उत्तराखंडखास खबरें

 तिलणी और शेरसी में जमी रुद्रप्रयाग पुलिस की चौपाल, प्रहरी पड़ाव अभियान जारी

तिलणी और शेरसी में जमी रुद्रप्रयाग पुलिस की चौपाल, प्रहरी पड़ाव अभियान जारी

रूद्रप्रयाग। अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत जनपद में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशन में  जनपद पुलिस लगातार सुदूरवर्ती गांवों तक पहुँच रही है। इसी क्रम में गत रात्रि एसएचओ कोतवाली रुद्रप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम तिलणी और चौकी प्रभारी फाटा दिनेश सिंह सती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम शेरसी में रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनमानस के बीच की दूरी को समाप्त कर सुरक्षा का ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहाँ हर नागरिक स्वयं को पुलिस का सहभागी समझे।
CCTV और सुरक्षा: ग्रामीणों को गाँव के मुख्य चौराहों और प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
नशा मुक्त समाज: युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करते हुए अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।
समिति पुनर्गठन: ग्राम सुरक्षा समिति को पुनः सक्रिय करते हुए स्थानीय युवाओं को सुरक्षा व्यवस्था में भागीदार बनाया गया।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित होने के कारण शेरसी में सुरक्षा के आयामों पर विशेष चर्चा हुई।
गौरा शक्ति एप: महिलाओं और बालिकाओं को गौरा शक्ति एप डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
यात्री समन्वय: यात्रा सीजन के दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल पर चर्चा की गई ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा हो और स्थानीय सुरक्षा भी बनी रहे।
साइबर सुरक्षा: ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी और फर्जी लिंक से बचने के तरीके सिखाए गए।
संवेदनशीलता: अपनों के बीच पुलिस चौपाल के उपरांत पुलिस अधिकारियों ने गांवों में ही रात्रि प्रवास किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने गाँव के बुजुर्गों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। रात के भोजन के समय ग्रामीणों के साथ बैठकर चर्चा करने से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और गहरा हुआ है।
उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि एक ऐसा समाज बनाना है जहाँ जनता पुलिस को अपना मित्र समझे। ‘प्रहरी पड़ाव’ इसी दिशा में एक सार्थक कदम है।”ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्यप्रणाली की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!