प्लैनेट स्कूल संस्था ने सरस्वती शिशु मंदिर फाटा को भेंट किए डिजिटल उपकरण

प्लैनेट स्कूल संस्था ने सरस्वती शिशु मंदिर फाटा को भेंट किए डिजिटल उपकरण
फाटा। विकास खंड ऊखीमठ के फाटा में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्लैनेट स्कूल संस्था हरिद्वार की ओर से विभिन्न आधुनिक डिजिटल उपकरण भेंट किए गए। जिसका विद्यालय प्रबंधन ने आभार जताया।
केदारघाटी के फाटा में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र छात्राओं को आधुनिक शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर प्लैनेट स्कूल संस्था हरिद्वार की ओर से आधुनिक संसाधन जिनमें 5 कप्यूटर , 2 स्मार्ट बोर्ड तथा प्रिंटर, साउंड सिस्टम सहित अन्य आवश्यक उपकरण तथा थीम बेस क्लास निर्माण भेंट किए। छात्र छात्राओं को इन आवश्यक उपकरणों के मिलने से उनकी पढ़ाई में सुधार होगा बल्कि उनके बेहतर शिक्षा के साथ आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देगा।

संस्था के प्रतिनिधि शैलेश सती ने बताया कि उनकी संस्था का उद्देश्य पहाड़ के सीमांत क्षेत्र में स्थित कमजोर विद्यालयों में शिक्षा का बेहतर स्तर बनाने हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। ताकि छात्रों को आधुनिक ओर उन्नत शिक्षा प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उनकी संस्था विद्यालय को सहयोगी करेगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सिंह राणा ने संस्था के सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा की गई सहायता से छात्र छात्राओं की पढ़ाई में सुधार होगा बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ावा मिलेगा। विद्यालयी छात्र छात्राओं ने डिजिटल क्लास प्रारंभ होने से खुशी जताई।
इस दौरान ग्राम प्रधान जामू गीतांजलि देवी, पीटीए अध्यक्ष देवेंद्र तिंदोरी , संस्था के प्रतिनिधि स्नेहिल घिल्डियाल, सतेंद्र रावत, हीरामणि ममगाई, शांति प्रसाद तिवारी सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रही।



